अमरोहा। जनपद की नौ ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया जाएगा।। इसके लिए 2.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कई पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जबकि जहां कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद के छह ब्लॉक की नौ पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। चयनित गांव में 24.12 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। हसनपुर ब्लॉक के गांव फूलपुर बीझलपुर, कुआडाली, गंगेश्वरी ब्लाॅक के तिगरिया नादिरशाह, गजरौला की ग्राम पंचायत सगरथली, अमरोहा ब्लॉक की बुडेरना व घंसूरपुर बमनिया तथा जोया ब्लॉक की डिडौली, पूरनपुर व ककराली पंचायतों को अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए चयनित किया गया है। सभी पंचायतों में निर्माण के लिए 60 फीसदी बजट का आवंटन कर दिया गया है।
आवंटित बजट के खर्च करने के बाद शेष राशि भी जारी कर दी जाएगी। अंत्येष्टि स्थल पर हैंड पंप एवं ड्रेनेज, हार्टिकल्चर एवं प्लांटेशन, शवदाह के लिए प्लेटफॉर्म, रोड कनेक्टिविटी के लिए इंटर लॉकिंग, एक वुड स्टोर के साथ साथ अंदर फर्श भी इंटरलाॅकिंग का निर्माण कराया जाएगा। डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने बताया कि इन सभी पंचायतों में समय से निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए है।
-