फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से स्कूल-कॉलेजों में किशोरों को लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के किशोरों को कोरोना रोधी टीका तीन जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए जिले में 45 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 34 इंटर कॉलेज हैं। शासन से 1.29 लाख किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। लगभग 75 हजार किशोर इंटर कालेजों में पढ़ने वाले हैं। बिना स्लॉट बुक कराए भी किशोरों को टीका लगाने की सुविधा मिलेगी। अस्पतालों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में शिविर कैंप लगाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते सरकार ने किशोरों को टीका लगाने के लिए पहल की है। जिले में कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 साल तक के किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते जिले में 1,29,066 किशोरों को टीका लगाया जाना है। किशोरों को टीका के बाद बाकायदा निगरानी की जाएगी। आधा घंटे तक किशोर को ऑब्जर्वेशन रूम में चिकित्सक निगरानी करेंगे। गतिविधि सामान्य होने के बाद घर जाने की अनुमति मिलेगी। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने टीकाकरण की तैयारियों को आखिरी रूप दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि बिना स्लॉट बुक कराए भी किशोर टीका लगवा सकते हैं। जिन स्कूलों ने सहमति दी है वहां पर टीकाकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें