फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके की फेसबुक दोस्त की फ्लाइट टिकट बुक कराने के नाम पर अधिवक्ताओं से ठगे 48500 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फेसबुक पर मित्र बनी यूके की महिला के भारत आने का हवाला देकर दिल्ली के लिए फ्लाइट टिकट बुक कराने के नाम पर अधिवक्ता से 48500 ठग लिए। धोखाधड़ी की जानकारी होते ही अधिवक्ता के होश उड़ गए। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एसबीआई की खाताधारक अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डिडौली निवासी गफ्फार अहमद जिला कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। नैंसी रोसी नाम की विदेशी महिला उनकी फेसबुक दोस्त है। आरोप के मुताबिक नौ नवंबर 2020 को दोपहर डेढ़ बजे उनके पास 9818718614 नंबर से कॉल आई थी। उधर से महिला कॉलर बात कर रही थी। उसने अधिवक्ता को बताया कि उनकी दोस्त नैंसी रोसी यूके से आई हैं। उनका बैंक ड्राफ्ट का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्हें दिल्ली की फ्लाइट का टिकट बुक कराना है। अधिवक्ता ने मोबाइल नंबर ट्रूकॉलर पर चेक किया तो नंबर पर कस्टम सिक्योरिटी अहमद लिखा हुआ आया। इस दौरान उसने जल्द से जल्द रकम नहीं मिलने पर फ्लाइट निकल जाने का हवाला दिया था। विदेशी दोस्त को दिक्कत न हो इसलिए विश्वास में आकर अधिवक्ता ने कॉलर के बताए खाता नंबर में 48500 की धनराशि भेज दी। लेकिन अगले दिन पता चला कि इस संबंध में कोई टिकट नहीं हुआ है और न धनराशि नैंसी रोसी को दी गई है। अधिवक्ता ने उस नंबर पर संपर्क किया तो महिला ने धनराशि वापस ट्रांसफर करने की बात कही। अधिवक्ता से अपना बैंक खाता नंबर भेजने के लिए भी कहा था। लेकिन अब उसका फोन बंद आ रहा है। अधिवक्ता ने धोखाधड़ी की शिकायत एसपी सुनीति से की। उनके निर्देश पर डिडौली पुलिस ने एसबीआई बैंक खाताधारक अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। वहीं बैंक खाता संख्या वेस्ट बंगाल का बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए साइबर सेल टीम की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें