फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्लॉट बेचने के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। भानपुर खालसा में प्लॉट दिखाकर बेचने के नाम पर दिल्ली के बदरपुर निवासी ने पड़ोसी से 15.84 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पांच साल बीत जाने के बावजूद बैनामा नहीं कराया। अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के बदरपुर निवासी सोहनवीर सिंह द्वारा न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक दिल्ली के ही बदरपुर निवासी ने गजरौला के भानपुर खालसा में आवासीय प्लॉट को खुद का बताते हुए दिखाया। 2019 को 15.84 लाख रुपये में सौदा हो गया। प्लॉट स्वामी ने उनसे कहा कि उसे रुपयों की बहुत सख्त जरूरत है। पीड़ित सोहनवीर ने उसी दिन रकम दे दी। उस समय लॉकडाउन लगा था। जिसके चलते भुगतान के रूप में अदा की गई रकम को स्टाम्प पर लिखवा गया था। जिसके कई गवाह भी हैं, लेकिन अब बैनामा कराने से इंकार कर रहा है। पीड़ित थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर न्यायालय की शरण में गए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली के बदरपुर निवासी विजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम ऐंठने का केस दर्ज किया है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें