फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेटे की बरसी के दिन हार्ट अटैक से इंटर काॅलेज के प्रबंधक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा(अमरोहा)। बेटे की बरसी के दिन हार्ट अटैक से इंटर काॅलेज के प्रबंधक राजवीर सिंह त्यागी की मौत हो गई। वह 75 वर्ष के थे। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी राजवीर सिंह त्यागी ग्रामोदय इंटर काॅलेज गंगेश्वरी के प्रबंधक थे। बताते हैं कि कोरोना काल में तीन वर्ष पहले उनके इकलौते बेटे दीपक त्यागी की मौत हो गई थी। दीपक त्यागी के बच्चे मेरठ में रहते हैं। शनिवार को दीपक त्यागी की बरसी थी। राजवीर सिंह त्यागी बेटे की बरसी पर उनके घर मेरठ में गए थे। शनिवार सुबह को हवन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान राजवीर सिंह त्यागी को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, विद्यालय की प्रबंधन कमेटी में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें