फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर नहीं आए तो अमरोहा के चार प्रेरकों ने नदी में लगाई छलांग

Fri, 30 Sep 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
ravi river
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षणेत्तरकर्मी के पद पर समायोजन की मांग को लेकर लखनऊ में दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे प्रेरकों की समस्या सुनने अफसर नहीं पहुंचे तो अमरोहा के चार शिक्षक प्रेरकों समेत पांच ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। आनन-फानन में प्रेरकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन दो को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


प्रेरक संघ के बैनर तले प्रदेश के हजारों शिक्षा प्रेरक प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षणेत्तर कर्मी यानी क्लर्क के पद पर समायोजित किए जाने की मांग को लेकर लखनऊ में लक्ष्मण झूला मैदान पर 28 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

क्षेत्र के गांव गंगवार से प्रेरक पुष्कर त्यागी ने लखनऊ से फोन पर बताया कि बुधवार को भूखहड़ताल के दौरान प्रेरकों की मांग सुनने के लिए कोई अधिकारी नहीं आया, बृहस्पतिवार शाम तक भी कोई अधिकारी नहीं आया। इससे मायूस हसनपुर तहसील के गांव शहबाजपुर गुर्जर निवासी वीरपाल सिंह, गंगाचोली निवासी हरी सिंह, भैंसरौली निवासी सतपाल सिंह, दियावली खालसा निवासी कमल सिंह व वाराणसी से प्रेरक गुलाब सिंह ने गोमती नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन



आनन-फानन में गोताखोरों की सहायता से नदी में डूब रहे प्रेरकों को बाहर निकाला गया। जिसमें हरी सिंह और गुलाब सिंह को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं हड़ताल के दौरान अमरोहा के गांव पक्खरपुर निवासी अर्चना व हसनपुर तहसील के गांव भैंसरोली निवासी ममता की भी तबीयत खराब हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें