फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसे में पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। घायल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर एसपी पूनम ने लगातार कानपुर प्रशासन के संपर्क में रहीं। चुनाव ड्यूटी में गए सीओ अरुण कुमार को मौके पर भेजकर पुलिसकर्मियों का हाल जाना। सोमवार की देर रात तक घायल पुलिसकर्मियों को अमरोहा लाया गया। चार गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों के स्थान पर दूसरे जवानों को ड्यूटी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

अमरोहा में दूसरे चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद जिले से 444 पुलिस कर्मी भेजे गए हैं। फिरोजाबाद जनपद में तीसरे चरण का चुनाव संपन्न कराने के बाद 51 पुलिसकर्मियों को लेकर रोडवेज बस चौथे चरण के लिए उन्नाव के लिए जा रही थी। सोमवार की सुबह कानपुर नगर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में फ्लाईओवर पर पुलिसकर्मियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्राले से टक्कर हो गई। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया गया है। इस हादसे में बस में सवार 19 पुलिस कर्मी घायल हो गए।
घायलों में अमरोहा नगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल नवल किशोर, सिपाही संजय कुमार, राहुल कुमार, अवधेश कुमार, आकाश कुमार, शाहनूर, देहात थाने में तैनात सिपाही अभिषेक गिल, कन्हैया कुमार, नितिन कुमार के अलावा पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबिल जसवीर सिंह, फालोवर विक्रम, सतीश व पप्पू शामिल हैं। सभी घायलों को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही अमरोहा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी पूनम ने चुनाव ड्यूटी में गए सीओ अरुण कुमार को अस्पताल भेजकर घायलों को हाल जाना। एसपी ने बताया गंभीर रुपये चार सिपाहियों को अमरोहा बुला लिया गया है। उनके स्थान पर दूसरे पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें