फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर में अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों को सांप ने डसा, छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। बारिश के मौसम में सांप के डसने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों को सांप ने डस लिया। इनमें कक्षा दस के एक छात्र की मौत हो गई है। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला में धर्मवीर सैनी का बेटा अरविंद (16) कक्षा 10 का छात्र है। अरविंद सोमवार सुबह को घर पर ही छत के जीने से उतरते वक्त सांप ने डस लिया। करीब एक घंटे बाद छात्र की आंखों से दिखना बंद हो गया। तो परिजन घबरा गए। पहले उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह को परिजन छात्र के शव को ब्रजघाट के पास गंगा में प्रवाह करने के लिए ले गए। करीब चार घंटे तक छात्र के शव को पानी में बांधकर रखा गया। इसके बाद उसे जल प्रवाहित कर दिया। मृतक छात्र तीन भाई एक बहन में सबसे बड़ा था।
दूसरी घटना गांव देहरा मिलक में हुई है। यहां तीस वर्षीय मोनू को सोमवार की शाम को घर पर ही सांप ने पैर में डस लिया। जिससे उसी हालत खराब हो गई। उसे सीएचसी हसनपुर लेकर पहुंचे। जहां एंटी स्नेक वेनम देने के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तीसरी घटना गांव झोंटना में हुई। गांव निवासी सतीश सोमवार की देरशाम को नहर में मछली पकड़ने गया था। जहां उसे सांप ने पैर में डस लिया। हालत खराब होने पर परिजन रात करीब 11.30 बजे हसनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां एंटी वेनम देने के बाद रेफर कर दिया।
चौथी घटना गांव हथियाखेड़ा में हुई है। जहां मंगलवार शाम को खेम सिंह की पत्नी शकुंतला घर के पास ही भूसे के बोंगे से भूसा निकालने गई थीं। इस दौरान हाथ में सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां उसे दो एंटी वेनम की डोज देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
सीएचसी के प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह ने का कहा है कि सांप के डसने के बाद किसी झाड़फूंक वालों के चक्कर में ना पड़ें। सीधे नजदीकी सीएचसी लेकर जाएं और एंटी स्नेक वेनम की डोज जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें