फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए के शावक की तलाश में वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान

Sun, 27 Apr 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। मादा तेंदुआ को पकड़ने के बाद वन विभाग ने उसके शावक की तलाश के लिए शनिवार को सर्च अभियान चलाया। 10 कर्मचारियों की दिन भर की मशक्कत के बाद भी शावक हाथ नहीं आया है। आसपास रहने वाले लोग बेहद सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को भाजपा के जिला पंचायत सदस्य सोरन सिंह के डिग्री कॉलेज में तेंदुआ घुस गया था। वन विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद बेहोश कर उसे पकड़ा था। तेंदुआ का एक शावक शुक्रवार की सुबह ही ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया था। दूसरे शावक की तलाश के लिए शनिवार को वन विभाग ने डिग्री कॉलेज के आसपास सर्च अभियान चलाया। शावक को तलाश करने के लिए 10 वनकर्मी लगाए गए थे। डिप्टी रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि दिन भर शावक की तलाश की गई। लेकिन वह हाथ नहीं आया। कॉलेज परिसर में बने गुरुद्वारा के ग्रंथी ने तेंदुआ को शावक को अपने मुंह में दबाकर ले जाते हुए देखा था। वही दूसरी ओर कॉलेज से पकड़ी गई मादा तेंदुआ को अभी भी अमरोहा में रखा गया है। एक शावक उसके पास ही है। मनोज कुमार का कहना है कि दूसरे शावक की तलाश कर उसे मादा तेंदुआ के पास छोड़ दिया जाएगा। डिप्टी रेंजर का कहना था कि तेंदुए को वन अभ्यारण्य में छोड़ने के बारे में एकाध दिन में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें