फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आजमपुर बिजलीघर पर किसानों ने दिया धरना

Sun, 27 Apr 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली कार्यकर्ताओं ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर आजमपुर बिजलीघर पर धरना दिया। उनका कहना था कि बीते आठ दिन से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। अवर अभियंता के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

आठ दिन पहले आई तेज आंधी में आजमपुर बिजलीघर से जुड़े गांवों की बिजली लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। बिजली के तारों पर पेड़ टूट कर गिर गए थे। करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार का कहना है कि वन विभाग का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण बिजली तारों से पेड़ नहीं हट पा रहे हैं। शनिवार को भाकियू असली कार्यकर्ताओं ने आजमपुर बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उनका कहना था कि बिजली न मिलने की वजह से खेती प्रभावित हो रही है। अवर अभियंता ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर जनम सिंह, कुलदीप चौधरी, अंकुर, जितेंद्र सिंह, यशवीर, रोहताश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें