कोरोना संक्रमण के चलते मंगलवार को राहत भरी खबर सामने आई। इस लहर में पहली बार सबसे कम कोरोना संक्रमित पांच मरीज मिले हैं। करीब पचास दिन पहले दिसंबर महीने में पहला केस मिला था। पांच मरीज और मिलने के बाद इस लहर में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2775 हो गई है। वहीं 52 मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
संक्रमण सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 311 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट सोमवार की रात आई थी। जिसमें एक बच्चा, स्वास्थ्य कर्मचारी और किसान शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2775 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 961 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 372 लोगों की एंटीजन जांच हुई। जबकि 589 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। मंगलवार को 52 लोग और स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 47 रह गई है।