क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बी.फार्मा में दाखिला दिलाने के नाम पर साठ हजार की रकम हड़पने एवं ओरिजनल डॉक्यूमेंट कब्जे में करने का आरोप जान-पहचान के युवक पर लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव डोमखेड़ा निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें कहा कि वर्ष 2019 में जान पहचान के क्षेत्र के निवासी एक युवक ने मेरठ के एक कालेज में बी.फार्मा में एडमिशन दिलाने के नाम पर साठ हजार रूपए लिए थे। इसके साथ ही हाईस्कूल एवं इंटर की ऑरिजनल मार्कशीट भी सत्यापन के नाम पर जमा कराई थी। आरोप है कि कालेज में कोई दाखिला हुुआ ही नहीं है। जिस बिल्डिंग में दाखिला कराया गया था। दरअहसल वह किराए पर थी। अब वहां कोई कालेज ही नहीं है। मेरे साथ धोखा किया गया है। शिकायत मिलने पर आरोपी भी सफार्द देने के लिए कोतवाली में पहुंच गया। एसएसआई सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद