फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कोहरे के आगोश में रहा शहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घना कोहरा और ठंडी हवाओं ने बृहस्पतिवार को पूरा जीवन अस्तव्यस्त कर दिया। आधी रात से ही कोहरा ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों को अपने आगोश से ढक लिया। असर आधा दिन गुजरने तक भी कोहरा पूरी तरह खत्म नहीं होता। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। आगामी चार दिन तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरुआत से घना कोहरा शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा इसी तरह से छाया रहा। कोहरे के सामने कुछ भी दिखाई नहीं दिया। सुबह के समय दृश्यता शून्य रही। दिनभर कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली, जो बेअसर रही। दोपहर में कोहरा साफ होने के बाद दिन ढलते ही फिर से कोहरा छाने लगा। देर रात को कोहरे में सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेपटरी हो रहा है। लोगाें के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके कारण पार्कों में भी ज्यादा रौनक नजर नहीं आई।
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे ठंड लगातार गिरने का अनुमान है। शुक्रवार को घना कोहरा रहेगा। इसकी वजह से गलन और ठिठुरन बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें