अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने डीएम निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन देकर ओवर लोडेड गन्ना लदे ट्रक, ट्रालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
डीएम को ज्ञापन देकर जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी ने कहा कि जसपाल सिंह उर्फ फौजी निवासी ग्राम जमापुर थाना रजबपुर संगठन के मंडल अध्यक्ष हैं। 10 दिसंबर शाम को लगभग 7:40 बजे फत्तेहपुर से जोया होते हुए घर जा रहे थे। रास्ते में अचानक असमोली मिल गन्ना ट्रक जो लापरवाही से ओवर लोडेड होने के बाद तेजी व लापरवाही से चला रहा था, उससे एक पूली मीरपुर चौराहे के पास उनकी बाइक पर गिर गई। वह घायल हो गए। उनके साथी ने ब्लॉक प्रभारी इकाशपाल ने डायल-112 को सूचना देकर सीएचसी जोया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुरादाबाद सांई अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जहां से उन्हें कई दिन बाद छुट्टी मिली।
कहा कि अगर गन्ने से भरे ओवर लोड ट्रक व ट्रैक्टरों के पीछे लगे हुए ट्रालों पर कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। इसी कड़ी में 22 दिसंबर को जोया टोल प्लाजा पर सुबह 11 बजे इन ओवर लोडेड ट्रकों व ट्रैक्टरों को रोकर पुलिस का मदद से थानों में खड़ा करेगी। सभी चीनी ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। डीएम से मिलने वालों में मुख्य रूप से देंवेंद्र सिंह, भीष्म आदि मौजूद रहे। संवाद