फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोशाला में मिलीं खामियां, डीएम ने दिए सुधार के निर्देश

Wed, 18 Jun 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम ने मंगलवार को हसनपुर ब्लाॅक के अल्लीपुर खादर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने व कई खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने बगद नदी की खोदाई का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार हसनपुर के अल्लीपुर खादर में स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। गोशाला में 78 गोवंश पाए गए, जिसमें 30 नर व शेष मादा थे। निरीक्षण में डीएम को सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं मिली। पानी निकासी की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। जिसके लिए पंचायत सचिव को सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने सहभागिता योजना के तहत गोवंश सुपुर्दगी में न दिए जाने पर भी नाराजगी जताई।
डिप्टी सीवीओ को निर्देश दिए कि गायों का कृत्रिम गर्भाधान कर गर्भित कराते हुए तथा गर्भित गायों की विशेष देख-रेख इच्छुक व्यक्तियों को सहभागिता योजना के तहत सुपुर्द कर दें। उन्होंने वहां पर पीछे की ओर बने शेड के असुरक्षित व खुले होने पर असंतोष व्यक्त जताया। वहां तत्काल एक शेड बनवाने व रिक्त पड़ी भूमि पर दो बड़े शेड व चाहरदीवारी बनवाए जाने के निर्देश बीडीओ को दिए। इसके बाद डीएम ने बगद नदी की खोदाई का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, सीवीओ डॉ. आभा दत्त, एसडीएम विभा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें