फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिना पंजीकरण चल रहे पांच निजी अस्पताल व ओटी सील

Fri, 26 Sep 2025 04:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

हसनपुर (अमरोहा) में बिना पंजीकरण संचालित पांच निजी अस्पतालों को सील कर दिया गया। संचालकों को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
हसनपुर में जर्राह हेल्थकेयर को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर (अमरोहा)। बिना पंजीकरण संचालित पांच निजी अस्पतालों को सील किया गया है। संचालकों को नोटिस थमाते हुए निर्धारित समय में दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से सीएमओ को सूचना मिल रही थी कि हसनपुर में कई निजी अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। उनके पास ना तो अस्पताल का कोई पंजीकरण है और ना ही कोई डिग्री धारक चिकित्सक बैठता है। मरीजों की जान से खिलबाड़ किया जा रहा है। मांग की गई थी कि अभियान चलाकर ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यपाल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर के चिकित्साधीक्षक डाॅ. ध्रवुेंद्र सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर पांच अस्पतालों पर सील लगा दी है। डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह ने कहा कि पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर हिंद हास्पिटल और जर्राह क्लीनिक संभल अड्डे को सील कर दिया गया है। जबकि डॉक्टर नहीं होने पर शिवकेस नर्सिंग होम पूठरोड, आस्था हेल्थकेयर क्लीनिक करनखाल रोड की ओटी सील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें