अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। ससुर ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। मामले में पुलिस ने पति समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमरोहा नगर में कारोबारी का परिवार रहता है। कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ 31 मार्च 2025 को की थी। आरोप है कि शादी के दो महीने बाद ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दहेज में पांच और कार की मांग करते हैं। आरोप है कि ननद और नंदोई भड़काते हैं। तीन जुलाई को विवाहिता अपने घर पर थी। तभी कमरे में घुसकर ससुर ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। विवाहिता ने ससुर की हरकत अन्य ससुराल वालों को बताई तो उन्होंने भी मारा पीटा और घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में पति समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।