फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कनाडा में नौकरी व वर्क परमिट के नाम पर पांच लोगों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कनाडा में नौकरी और वर्क परमिट दिलाने के नाम पर नोएडा के एजेंसी संचालक ने पांच लोगों से 7.50 लाख रुपये ठग लिए। प्रत्येक से डेढ़ लाख रुपये लिए गए, लेकिन न कनाडा भेजा और न रकम लौटाई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अव्वलपुर निवासी अनिल कुमार, राजीव कुमार व दीपक कुमार, रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के जोधा वाला निवासी श्याम सिंह और हाकमपुर निवासी दिनेश कुमार दिसंबर 2025 से कनाडा में नौकरी व वर्क परमिट के प्रयास में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात धर्मेंद्र सिंह निवासी निजामपुर, थाना बिल्सी, बदायूं से हुई। आरोप है कि धर्मेंद्र नोएडा के सेक्टर-167 स्थित छिपरौली में सिया इंटरनेशनल सिक्योरिटी नाम से कार्यालय चलाता था। उसने कनाडा में नौकरी व वर्क परमिट दिलाने का भरोसा देकर पांचों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लिए। रकम कुछ ऑनलाइन और कुछ नकद दी गई।
आरोप है कि 18 प्रतिशत जीएसटी से बचने के लिए रसीद नहीं दी गई। काफी समय बाद भी काम नहीं हुआ और रकम मांगने पर टालमटोल की गई। पीड़ितों के पास ऑनलाइन लेनदेन का रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर, वाट्सऐप चैट और बातचीत की रिकॉर्डिंग बतौर साक्ष्य हैं। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें