अमरोहा। जनपद में लगातार डेंगू और बुुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग हलकान हैं। गुरुवार को फिर डेंगू के पांच और बुखार के 318 मरीज मिले हैं।
जनपद में प्रतिदिन सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में मरीजों को देखा जा रहा है। सरकार और निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। डेंगू और बुखार के बढ़ते प्रकोप से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 3553 मरीज देखे गए, जिसमें बुखार के 318, डेंगू के 5, टाइफाइड के 7, डायरिया के 31 मिले हैं। कोविड-19 टेस्ट के लिए 1061 लोगों के सैंपल लिए गए।
सीएमओ ने बताया कि कैंप लगाने के साथ ही घर-घर जाकर जांच की रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि घरों के आसपास गंदगी और जलभराव न होने दें। यह मौसमी बुखार है, जो सात दिन तक परेशान करता है। हालात पूरी तरह से काबू में हैं। मच्छरों को मारने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।