फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले खुदा को किया सजदा फिर गले मिलकर कहा ‘ईद मुबारक’

विज्ञापन
अमरोहा में ईदगाह पर ईद की नमाज के बाद दुआ करते नमाजी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
जिलेभर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अल्लाह की बारगाह में लाखों लोगों ने सजदा किया। मुल्क में अमन और कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर के ईद मैदान पर नमाजियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहा। डीएम और एसपी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह छह बजे से ही लोग ईद की नमाज के लिए ईदगाह के मैदान पर जुटने शुरू हो गए। साढ़े सात बजे ईदगाह पर मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद उन्होंने मुल्क व दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ कराई। नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले से लगाया और ईद मुबारक कहा। छोटा हो या बड़ा सब गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते नजर आए।
शहर की जामा मस्जिद में पूर्व शहर इमाम मौलाना सैय्यद कासिम के बेटे मुफ्ती सैय्यद आसिम ने ईद की नमाज पढ़ाई। शिया जामा मस्जिद में इमाम-ए-जुमा वल जमात मौलाना डॉ. सैय्यद मोहम्मद सियादत नकवी, मस्जिद शाही चबूतरा में मुफ्ती शाहिद हुसैन अजमली, मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम में मुफ्ती तैय्यब कादरी ने ईद की नमाज की इमामत की। नौगांवा सादात ईदगाह में मुफ्ती अब्दुर्रहमान कासमी ने नमाज अदा कराई। जबकि, शिया जामा मस्जिद में मौलाना मसरूर अब्बास ने नमाज पढ़ाई। कैलसा में ईदगाह में नमाज पढ़ाते हुए हाफिज ने अमन शांति के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें