फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम सीओ दफ्तर के सामने फायरिंग, चार जख्मी 

Fri, 20 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Women With gun
विज्ञापन
 नेशनल हाईवे से सटे सीओ दफ्तर के सामने ही बृहस्पतिवार शाम फायरिंग की र्गई। इसमें छर्रे लगने से चार लोग जख्मी हो गए। सूचना पर चौपला पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। घायलों को पास के निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां से तीन को हालत नाजुक होने से मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


चौपला चौकी क्षेत्र में सीओ दफ्तर के सामने बंद पेट्रोल पम्प पर ट्रांसपोर्टर बैठते हैं। गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक दो-तीन फायर किए गए। इससे अफरातफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुन कर सीओ दफ्तर और चौपला चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन यहां सिर्फ घायल मिले। हमलावर भाग चुके थे।

छर्रे लगने से सुल्तान खां पुत्र अब्दुल सलाम, आकिब पुत्र अब्बास, अल्लाबख्श पुत्र जाफर मलिक निवासी गण सिहाली जागीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अल्लीपुर चौपला स्थित निजी नर्सिंग होम भेज दिया। जहां सुल्तान खां, आकिब और अल्ला बख्श को मेरठ रेफर कर दिया गया। सुल्तान खां के सीने में छर्रे लगे हैं। हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही पास ही बैठा राजमिस्त्री सत्यवीर शर्मा पुुत्र बांकेलाल शर्मा निवासी गांव सिहाली जागीर भी घायल हो गया। सत्यवीर के सिर में छर्रा लगा। सत्यवीर ने बताया कि वह काम से लौट कर वह पेट्रोल पम्प के पास एक दुकान पर बैठा था। अचानक से गोली चलीं। जिससे छर्रे लगने से वह घायल हो गया।

उधर, पुलिस ने अनिल कुमार रस्तोगी पुत्र शिव चरन दास निवासी मंडी चौक, गजरौला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। इनका कहना था कि, वह मिस्त्रियों को बुलाकर लाया था, दीवार की मरम्मत के लिए लाया था। इस दौरान आरोपियों ने फायर कर दिए। वहीं थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि जमीन का विवाद है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके नाम निसार चौधरी(पाकबड़ा), रईस अहमद(पाकबड़ा), इस्लाम(मोहरका पट्टी, गजरौला) और मुजफ्फर (पाकबड़ा)हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें