युवकों को जमकर धुना, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवकों को ले गई। बृहस्पतिवार की शाम मंडी समिति रोड पर दो युवतियां जा रही थीं।
इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। अश्लील हरकत करते हुए दोनों युवकों ने पीछे से युवतियों के फोटो खींच लिए। यह देख युवतियों ने पीछा कर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवतियां रानी लक्ष्मीबाई की तरह युवकों पर टूट पड़ीं। यह देख राहगीर भी आ गए। सभी ने मिलकर युवकों की खबर ली।
मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है।