अवंतिका पार्क से मझौला गांव की ओर जा रहे दो बाइक सवार दोस्तों में से एक शहजाद को बदमाशों ने पौने दस बजे रात को गोली मार दी। शहजाद को गंभीर स्थिति में उसका दोस्त गजरौला के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पर लाया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
बताया गया कि पैगंबरपुर निवासी दो दोस्त शहजाद और निशांत मंगलवार की रात को अवंतिका पुर से मझौला गांव से गुजर रहे थे। आम के बाद के पास दोनों को कुछ बदमाशों ने रोका। लेकिन दोनों दोस्त डरकर बाइक छोड़कर भागे। उन्हें भागता देखकर बदमाशों ने गोली चला दी।
एक गोली शहजाद की पीठ में लगी जिससे वह घायल हो गया। निशांत किसी तरह शहजाद को गजरौला के सरकारी अस्पताल ले आया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि एक युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। जब तक वह अस्पताल पहुंचती तबतक वह वहां से जा चुका था।