फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक पर झोंका फायर, दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक पर फायर झोंकने के आरोप में देहात पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की है। आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कोठीपुरा गांव की है। यहां पर जितेंद्र सिंह का परिवार रहता है। आरोप है कि 12 जून की शाम आठ बजे उनका बेटा आशीष बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव निवासी त्रिवेंद्र उर्फ भोले और माइकल ने उसे घेर लिया। आरोप है कि त्रिवेंद्र ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली आशीष को छूते हुई निकल गई। फायर की दहशत में आशीष सड़क पर गिरकर घायल हो गया। डरे सहमे आशीष ने घर पहुंचकर परिजनों के हमले की जानकारी दी। एसओ बृजेश कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित के पिता जितेंद्र सिंह की तहरीर में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें