फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉटनवेस्ट कारखाने में भीषण आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दाउद सराय बिजली घर के पीछे स्थित कॉटनवेस्ट कारखाने में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। मजदूरों में भगदड़ मच गई। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दीवारों में दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेर पछैईया में हाजी अलीमुद्दीन का परिवार रहता है। उनके बेटे मोहम्मद इकराम कॉटनवेस्ट कारोबारी है। उनका कॉटनवेस्ट कारखाना दाउद सराय बिजली घर के पीछे हैं। बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे मजदूर कारखाने में काम कर रहे थे। तभी अचानक बिजली मीटर के पास शॉट सर्किट हुआ और कारखाने में आग लग गई। इससे पहले मजदूर कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटे आसमान छूने लगीं। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मजदूरों ने कारखाने से भाग कर जान बचाई। सूचना मिलते ही कारखाना मालिक मोहम्मद इकराम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब पांच घंटे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले कारखाने में लगी मशीन, कच्चा और पक्का माल समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें