ढबारसी। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव दरियापुर तुगन में पशुशाला में आग लगने से पांच पशु झुलस गए। इसके अलावा हजारों रुपये का सामान भी राख हो गया। मौके पर ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। उधर, आग लगने की खबर लगते ही विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मौके पर पहुंच घटना के बारे में जानकारी ली।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर तुगन निवासी गजराम के पशुशाला में आज सुबह लगभग 9 बजे बिजली के फाल्ट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। आग लगने से पशुशाला में बंधे पांच पशु झुलस गए और हजारों का सामान भी जल गया। मौके पर ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। आग लगने की खबर लगते ही मौके पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाई। मदद का भरोसा दिया।