फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लोन का झांसा दे 7.50 लाख की धोखाधड़ी, बैंक प्रबंधक समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दस लाख रुपये लोन दिलाकर 7.50 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बैंक प्रबंधक समेत तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला कुरैशी एक मीनार की मस्जिद के समीप रहने वाली पीड़ित मोहम्मद साद ने शिकायत में बताया कि उसके पास आरोपी मोहम्मद जान नाम का व्यक्ति आया था। उसने पंजाब नेशनल बैंक की लकड़ा शाखा के प्रबंधक से मेलजोल का हवाला देकर कारोबार के लिए 10 लाख रुपये लोन दिलाने की बात कही।

इसके लिए उसने कुछ ब्लैंक चेक और कागजात पर हस्ताक्षर कराए। आरोप है कि बैंक की ओर से मोहम्मद सात के दो खातों पर अलग-अलग सात लाख और तीन लाख रुपये लोन की रकम डाली गई। इसके बाद एक खाते में आए तीन लाख रुपये मोहम्मद जान, बैंक मैनेजर और मोहम्मद रफी ने उसके द्वारा दिए गए ब्लैंक चेक से छह दिसंबर 2022 को निकाल लिए। यही नहीं लोन पास कराने के नाम पर आरोपियों ने 1.70 लाख रुपये नकद भी लिए। आरोप है कि अलग-अलग तरीकों से कुल 7.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन

इस संबंध में जब उसने विरोध जताया तो पांच फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे आरोपी मोहम्मद जान, मोहम्मद रफी और दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर पर जबरन आ धमके और मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में शिकायत देने पर पुलिस की ओर से प्राथमिकी नहीं दर्ज करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी।

सुनवाई के बाद अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले में कोर्ट के आदेश पर बैंक प्रबंधक समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच पड़ताल व साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें