फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: मायावती की जनसभा में अधिक भीड़ जुटाने पर बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 05 Feb 2022 01:18 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

एसडीएम सदर विजय शंकर खुद मौके पर वीडियोग्राफी कराते दिखे थे। इस दौरान उड़नदस्ता एफएसटी बी टीम के मजिस्ट्रेट और अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग भी मौके पर निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की चुनावी जनसभा में अनुमति से अधिक भीड़ जुटाने के मामले में पुलिस ने बसपा जिलाध्यक्ष और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उन पर आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने का आरोप है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अमरोहा जोया रोड स्थित जोई के मैदान में बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की चुनावी जनसभा आयोजित हुई थी। जिसमें मुरादाबाद मंडल के सभी पार्टी प्रत्याशी बुलाए गए थे। कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि एक हजार से अधिक लोगों को इकट्ठा नहीं किया जा सकता। ऐसे में प्रशासन ने जनसभा में केवल 1000 लोगो के इकट्ठा करने की अनुमति दी थी। लेकिन आयोजकों द्वारा बड़ी संख्या में भीड़ जुटा ली गई। भीड़ को देख कर प्रशासन में हड़कंप मच गया था। 

एसडीएम सदर विजय शंकर खुद मौके पर वीडियोग्राफी कराते दिखे थे। इस दौरान उड़नदस्ता एफएसटी बी टीम के मजिस्ट्रेट और अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग भी मौके पर निगरानी कर रहे थे। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि अवर अभियंता और मजिस्ट्रेट उड़नदस्ता नीरज कुमार की तहरीर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह व समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर अनुमति से अधिक 3500 लोगों की भीड़ जुटाकर आचार संहिता और कोविड-19 महामारी की गाइड लाइन का उल्लंघन करने का आरोप है।
विज्ञापन


इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
सीओ ने बताया कि बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 महामारी अधिनियम की धारा 3 आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 (बी) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें