फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर-लेटर पैड बनवाने में तीन लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर और लेटर पैड बनवाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि फर्जी मुहर और लेटर पैड का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवाए जा रहे थे। रजबपुर थाने की पुलिस ने यह रिपोर्ट सालरपुर खालसा के ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर दर्ज की है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के सलारपुर खालसा गांव निवासी सलिम खां की पत्नी रूबी खां ग्राम प्रधान हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उनकी फर्जी लेटर पैड और मुहर बनवा ली है। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी कादिर अपने पिता का आधार कार्ड बनवाने के लिए जन सेवा केंद्र पर पहुंचा था। यहां जनसेवा संचालक ने ग्राम प्रधान का लेटर पैड पर फोटो और उस पर मुहर लगवाकर लाने की बात कही थी। लिहाजा कादिर वहां से आया और गांव निवासी बजीर और रूमान से मिला। इसके बाद उन्होंने उसको प्रधान के लेटर पैड पर उसके हस्ताक्षर बनाकर मुहर लगाकर दे दिया। यह बात ग्राम प्रधान रूबी खां को पता चली तो उनके होश उड़ गए। उनके पति सालिम खां पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक पूनम से की। एसपी के निर्देश पर रजबरपुर थाना की पुलिस ने बजीर, रूमान और कादिर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें