फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल विक्रेता की हत्या में दंपती और उनके बेटे सहित चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। मोबाइल विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी और बेटा सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी मृतक अमरदीप से मोबाइल के 800 रुपये बकाए को लेकर रंजिश रखते थे। वहीं रस्सी से गला घोट कर मोबाइल विक्रेता की हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला गौतम नगर मोबाइल विक्रेता अमरदीप उर्फ दीपू की हत्या कर दी गई थी। उसका शव बुधवार की सुबह चंदकुटी की मढैया जामुन वाले रास्ते में भरे पानी में पड़ा मिला था। उसके गले पर रस्सी का निशान था। पिता हरस्वरूप सिंह का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले में रहने वाले रोहन कुमार ने अमरदीप उर्फ दीपू से 1200 रुपये का मोबाइल खरीदा था। उसने 400 रुपये दे दिए थे। जबकि 800 रुपये बकाया थे। करीब डेढ़ महीने पहले अमरदीप का रुपये मांगने को लेकर रोहन कुमार और उसके परिजनों से झगड़ा हुआ था। तभी से रोहन कुमार, उसका पिता बाबू, मां बबीता और दोस्त मोहम्मद इमरान रंजिश रखने लगे थे। सभी ने मिलकर साजिश के तहत अमरदीप उर्फ दीपू की हत्या कर दी। बाद में उसका शव पानी से भरे रास्ते पर डाल दिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पिता की तहरीर पर चारों के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, मृतक अमरदीप के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें