फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विनियमित क्षेत्र कार्यालय से तीन पत्रावलियां गायब मामले में जेई व बाबू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सदर तहसील स्थित विनियमित क्षेत्र कार्यालय से तीन पत्रावलियों के गायब होने के मामले में डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर एसडीएम सदर शैलेष कुमार दुबे ने शनिवार को नगर कोतवाली में जेई भानु प्रताप और बाबू आशीष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कोट निवासी शोभा शर्मा की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को डीएम ने विनियमित क्षेत्र कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई खामियां सामने आईं। दस्तावेजों का रख-रखाव अव्यवस्थित मिला, जबकि सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए। रिकार्ड का मिलान करने पर तीन महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब मिलीं, जिस पर डीएम ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
मामले को गंभीर मानते हुए डीएम ने एसडीएम सदर को तत्काल जेई भानु प्रताप और बाबू आशीष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के समय मौजूद जेई और बाबू संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एसडीएम सदर शैलेश दुबे ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें