फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक समेत तीन कर्मचारियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। किसान की पत्नी के खाते से बिना बताए 70 हजार रुपये उड़ाने के मामले पुलिस ने देहरा मिलक की यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक शुभम कुमार, क्रेडिट ऑफिसर मिंटू और कार्यालय सहायक रेवंत रमनिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी के बाद सैदनगली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव तुगलकाबाद में किसान दिवंगत श्यामलाल का परिवार रहता है। उनकी बेटी ममता न्यायालय परिसर में विधिक व्यवसाय करती हैं। आरोप है कि उनकी माता रामकिशोरी का देहरा मिल्क गांव स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में उनका खाता है। 15 मई 2025 को अपनी माता रामकिशोरी की बीमारी का इलाज करने के लिए ममता उन्हें लेकर बैंक गई थीं और 10 हजार रुपये निकालने के लिए फॉर्म भरकर कैश काउंटर पर दे दिया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने खाता बंद होने की बात कही।
ममता ने खाता बंद होने का कारण पूछा तो कर्मचारियों ने शाखा प्रबंधक शुभम कुमार भारद्वाज से बात करने के लिए कहा। ममता अपनी माता रामकिशोरी को लेकर शाखा प्रबंधक के पास पहुंची तो वह भड़क गया और अभद्रता भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां देने लगे। उन्होंने खाता चालू करने से इन्कार कर दिया। दो जुलाई की सुबह लगभग दस बजे ममता ने जन सेवा केंद्र के माध्यम से खाते की स्थिति चेक कराई तो पता चला कि शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों ने धोखाधड़ी करके उनकी माता के खाते से 70 हजार रुपये बिना बताए काट लिए। उनकी माता को धनराशि काटने की सूचना भी नहीं दी गई।
विज्ञापन

ममता का आरोप है कि शाखा प्रबंधक शुभम कुमार भारद्वाज, फील्ड ऑफिसर मिंटू और कार्यालय सहायक रेवंत रमनिक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 70 हजार रुपये की धनराशि निकाल कर हड़प ली है। इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सैदनगली थाना पुलिस को शाखा प्रबंधक शुभम कुमार भारद्वाज, फील्ड ऑफिसर मिंटू और कार्यालय सहायक रेवंत रमनिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने की आदेश दिए थे। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें