फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण में तीन सगे भाइयों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण में तीन सगे भाइयों पर एफआईआर
विज्ञापन

सैदनगली (अमरोहा)। सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी करने के इरादे से तीन सगे भाइयों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता पर भी शादी के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर किशोरी को छोड़कर तीनों फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रहे किशोरी के पिता के साथ आरोपितों ने मारपीट की, जाति सूचक शब्द कहे। मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां अलग-अलग बिरादरी के दो परिवार रहते हैं। एक परिवार का आरोप है कि नौ अप्रैल की रात गांव के ही रहने वाले तीन सगे भाइयों ने उनकी 17 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। आरोपितों ने किशोरी के पिता पर शादी के लिए दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपी किशोरी को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि जब पीड़ित पिता घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रहा था, तो तीनों भाइयों ने घेर कर उससे मारपीट की, जाति सूचक शब्दों के बेइज्जत किया। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ किशोरी का अपहरण करने और एससीएसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें