दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहला मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव का है। यहां रहने वाली अनुराधा का आरोप है कि उसकी शादी 19 फरवरी 2012 को मनोज वर्मा के साथ हुई थी। उसके पास दो बेटी हैं। लेकिन पति उसे और बच्चों को तंग व परेशान करता है। करीब ढाई महीने पहले उसने दिल्ली के टैगोर गार्डन एक्सटेंशन निवासी युवती के साथ दूसरी शादी कर ली। उसकी शादी की गैरकानूनी है। अब पति तलाक के लिए दबाव बना रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति मनोज वर्मा, उसकी दूसरी पत्नी अनु वारवा, दूसरी पत्नी के पिता मोहन वारवा और उसकी मां मंजू वारवा के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरा मामला अमरोहा देहात थाने से जुड़ा है। बिजनौर जनपद में चांदपुर थानाक्षेत्र के रवाना गांव निवासी राजबाला की शादी देहात थानाक्षेत्र के भोपुर तैय्या निवासी कपिल के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद सही ससुराल वाले राजबाला को दहेज के लिए तंग करते थे। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते थे। राजबाला के पास दो बेटे भी हैं। आरोप है कि 5 अप्रैल 2022 की शाम पांच बजे पति ने अन्य ससुराल वालों के साथ मिलकर मारपीट की। दहेज में मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग की। जानकारी मिलने पर विवाहिता के माता पिता बेटी भी ससुराल पहुंचे गए। यहां पति ने उनके सामने ही राजबाला के साथ मारपीट की। ससुराल वालों ने विवाहिता को उसके माता पिता के सामने ही घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति कपिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।