फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय महिला के कुंडल लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में घर में सोते समय बदमाशों ने महिला के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। बदमाश छत के सहारे घर में घुसे। शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए। बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस को जानकारी दी गई है। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में सुभान अहमद का परिवार रहता है। सुभान मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। घर पर सुभान की पत्नी रानी अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात को महिला अपने तीनों बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। मध्यरात्रि के समय दीवार फांद कर बदमाश घर में घुस गए। बरामदे में सो रही महिला के कानो से कुंडल खींच लिए। महिला की चीख निकली तो बदमाश फरार हो गए। मोहल्ले के लोग जाग गए। उन्होंने बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। रहरा थाना प्रभारी वरूण कुमार का कहना है मामला जानकारी में है। प्रथम दृष्टतया मामला संदिग्ध लग रहा है। बारीकी से जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें