फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज प्रताड़ना के दो मामलों में 14 पर प्राथमिकी, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने ससुराल पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला नौगांवा सादात के मोहल्ला शिकरिया में रहने वाले बुनियाद अली ने अपनी बेटी उजमा की शादी दो साल पहले मोहल्ला फरीदी मस्जिद निवासी नाजिम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने के ताने देकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने पति नाजिम, सास जैतून समेत आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरा मामला अमरोहा देहात क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली दीपा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2025 में मुरादाबाद जिले के छजलैट क्षेत्र के गांव फतेहपुर विश्नोई निवासी बॉबी शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही एक लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट की जाती है। साीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें