फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फाइनेंस कंपनी कर्मी की गोली लगने से मौत

Wed, 28 Oct 2026 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। थानाक्षेत्र के महमदी गांव में बुधवार दोपहर संदिग्ध हालत में गोली लगने से फाइनेंस कंपनी कर्मी गौरव चौधरी (26) की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर तमंचा मिलने से पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, मौत की असल वजह जानने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन




परिजनों के मुताबिक गौरव चौधरी मुरादाबाद की एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने दादा लाल सिंह के साथ खेत पर बने मकान में रहता था। गौरव के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बुधवार दोपहर उसके दादा किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान गौरव खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले गौरव के चाचा मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके पास ही तमंचा पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वे तत्काल गौरव को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गौरव चौधरी की मौत की सूचना मिलने पर सीओ अंजलि कटारिया और थाना प्रभारी अतवीर सिंह अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें