सिंडिकेट बैंक में कतार में लगने को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाओं में खूब लात-घूसें चले। मारपीट में एक महिला मौके पर ही बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस को देख एक पक्ष भाग गया। पीड़ित महिला ने कानों की बालियां लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
सिंडिकेट बैंक उझारी में बृहस्पतिवार को ग्राहकों की संख्या अधिक होने के कारण महिलाओं और पुरुषों की की अलग-अलग लाइन लगाई गई थी। नगर निवासी एक महिला अपनी मां के साथ लाइन में खड़ी अपनी बारी का इंतजार कर रही थी।
आरोप है कि दूसरे मोहल्ले की एक महिला बिना लाइन में लगे ही अपना पासबुक काउंटर पर जमा कर दी, जिसका वहां खड़ी महिलाओं ने विरोध किया। जिसे लेकर दो महिलाओं के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर हाथापाई शुरू हो गई। दोनों के बीच लात-घूंसें चलने लगे। इस दौरान बैंक के गार्ड मूकदर्शक बने रहे।
इस बीच किसी ने डायल 100 को फोन कर दिया। पुलिस को देख आरोपी महिलाएं फरार हो गई। जबकि एक महिला बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी कानों की बालियां छीन लिया। एसओ सैदनगली ने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। यदि पीड़ित पक्ष तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।