फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीजे पर डांस के विवाद में मारपीट, जमकर चलीं बेल्टें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे को दौड़ाकर बेल्टों से पीटा। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कैलसा गांव निवासी संदीप कुमार साथी सुमित, नितिन व नवनीत के साथ सिरसा खुमार गांव में बरात में शामिल होने गए थे। रात करीब एक बजे डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी डीजे पर डांस करने आ गए। डांस करते समय धक्का-मुक्की हो गई। कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। संदीप ने मना किया तो सतेंद्र, कमल व अभिषेक ने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में संदीप कुमार घायल हो गए। वहीं, घटना से बरातियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने हालात संभाले। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में सत्येंद्र, कमल, अभिषेक व उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

खाने के लिए घराती-बरातियों में चलीं बेल्टें, दौड़ाकर पीटा

डिडौली। खाने को लेकर बराती व घरातियों में जमकर बेल्टें चलीं। एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने हालात संभाले। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के बेटे की बरात फतेहपुर अब्बू के बैंक्वट हॉल में गई थी। बरात चढ़त के बाद घराती व बाराती खाना खा रहे थे। तभी, खाने को लेकर किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में बेल्ट चलने लगी। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे को दौड़ाकर पीटा। मारपीट की सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत किया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें