फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो पक्षों में मारपीट, दो भाइयों सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव पपसरा खादर में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट होने लगे। इस दौरान धारदार हथियार के हमले से दो भाई और उनका चाचा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में लाया गया। इनमें से एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पपसरा खादर निवासी जाकिर रविवार सुबह आठ बजे दो बेटों साकिब, शहंशब और चचेरे भाई साहिल के साथ गंगा पार स्थित गोशाला में काम करने जा रहे थे। उनके पास एक ट्यूब थी। जिसे गांव का ही अब्दुल अपनी बताने लगे। इस पर दोनों पक्षाें में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि अब्दुल पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर साकिब, शहंशब और उनके चाचा साहिल को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से साहिल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि झगड़े की जानकारी मिली है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने जाकिर अली की तहरीर पर गांव के ही महताब उसके दो भाइयों फसाद, नौशाद, शराफत, हसमुद्दीन, रहीस और बुलंदशहर के किशनपुर निवासी सुभाष व उसके भाई सुंदर और रविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें