जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को फिर एक महिला स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिली है। वह एक निजी मेडिकल कॉलेज में तैनात है। फिलहाल उन्हें होम क्वारंटाइन कराया गया है। जनपद में संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है।
दिल्ली एनसीआर के बाद कोरोना संक्रमण में अमरोहा में भी दस्तक दे दी है। लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इससे पहले 22 अप्रैल को 2 मरीज मिले थे। जबकि 27 अप्रैल को एक मरीज मिला। वहीं एक मई को कोरोना के तीन मरीज मिले थे। जबकि मंगलवार को एक महिला स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाई गई है। हालांकि इस बीच दो मरीज स्वस्थ भी हो गए। फिलहाल जिले में कोरोना के पांच केस सक्रिय चल रहे हैं।
सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि कोविड-19 का पालन करें। घरों से मास्क लगाकर निकलें। अधिक से अधिक लोग टीकाकरण कराएं। वहीं स्वास्थ्य कर्मी के संपर्क में रहे परिवार के लोगों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी।