फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान बुखार का डर बन रहा वैक्सीनेशन में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्कूलों में चल रही परीक्षाएं 12 से 14 उम्र तक के बालक और किशोरों के टीकाकरण में बाधा बन रही हैं। टीकाकरण के कारण परीक्षा के बीच में बुखार आने के डर से किशोर कोरोना की वैक्सीन नहीं टीका नहीं लगवा रहे हैं। लेकिन, तीन दिन की छुट्टी पड़ते ही शुक्रवार को टीकाकरण केंद्रों पर किशोरों की भीड़ लग गई। बालक-किशोर परिजनों के साथ टीका लगवाने उत्साहपूर्वक पहुंचे। ऐसे में बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में करीब 80 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन, अभी भी वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचने वाले किशोरों की रफ्तार धीमी है। जिले में 16 मार्च से 12 से 14 उम्र तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया था। जिसके बाद अभी तक 3500 बच्चों ने ही टीका लगवाया है। बच्चे और उनके अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा के बीच में बुखार न आ जाए, इसलिए वैक्सीन नहीं लगवाई है। अब परीक्षा समाप्त होने के बाद वैक्सीन लगवाने जाएंगे। हालांकि 12 से 14 उम्र तक के बच्चों को लगने वाली वैक्सीन के बाद किसी को बुखार नहीं आया है। वहीं, कुछ लोगों में वैक्सीन को लेकर इतना उत्साह है कि वह उम्र से पहले ही टीका लगवाने वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे हैं। उधर एक अप्रैल को हाईस्कूल पेपर नहीं था। जबकि इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को कोई महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा नहीं थी। अब दोनों कक्षाओं की परीक्षा चार अप्रैल को होगा। ऐसे में तीन दिन की छुुट्टी पड़ते ही किशोर कोरोना बचाव का टीका लगवाने के लिए बूथों पर उत्साहपूर्वक पहुंचे। शुक्रवार को नगर के मुन्नी देेवी अस्पताल में बड़ी संख्या में किशोर वर्ग के छात्र-छात्राएं टीका लगवाने पहुंचे। पिछले तीन दिन के आकड़ों की बात करें तो शुक्रवार को दोगुने किशोरों ने टीका लगवाया है। पिछले तीन दिनों में किशोरों का टीकाकरण केवल 200 तक सिमट रहा था। जबकि शुक्रवार को 79 बूथों पर 505 किशोरों ने टीका लगवाया है।
-------
कोरोना वैक्सीन को लेकर मुझे किसी तरह का कोई भय नहीं है। परीक्षा चल रही है, बुखार आने के डर से टीका नहीं लगवाया था। तीन दिन की छुट्टी है, इसलिए मैने मुन्नी देवी अस्पताल में पहुंचकर वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीन कोरोना से हमारा बचाव करेगी। टीकाकरण से ही कोरोना की रोकथाम की जा सकती है।- पायल
विज्ञापन

--------
मैं काफी दिनों से कोरोना वैक्सीन लगवाने को कह रही थी। जिसके चलते शुक्रवार को 12 से 14 उम्र तक लगने वाली वैक्सीन लगवाने आई हूं। वैक्सीन सभी के लिए जरूरी है। वैक्सीन ही कोरोना से बचाव का एकमात्र सहारा है।- मुस्कान
--------
वैक्सीन को लेकर मेरे मन में कोई डर नहीं है। कोरोना की लहर की वजह से वैक्सीन को लेकर पहले से ही जागरूक है और शुक्रवार को वैक्सीन लगवा ली है। जोकि कोरोना के साथ-साथ अन्य रोगो से भी लड़ने की क्षमता बढ़ाती है।-त्रिवेंद्र कुमार
--------
कोरोना वैक्सीन को लेकर पहले से ही उत्साहित हैं। क्योंकि वैक्सीन से कोरोना को मात दी जा सकती है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। मैने भी शुक्रवार को वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवाई है।- लक्की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें