फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेटे की बरात लौटने के बाद पिता की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Sun, 10 May 2026 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। रामहट गांव में बेटे की बरात लौटने के कुछ ही घंटों बाद पिता की अचानक मौत हो जाने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में एक दिन पहले तक शहनाई की गूंज और जश्न का माहौल था, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिवार ने बाकी शादी की रस्मों को रोक दिया। वहीं, इसी दिन गांव की दो अन्य बुजुर्ग महिलाओं की मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
गांव निवासी 67 वर्षीय महावीर सिंह बिजली विभाग से लाइनमैन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके सबसे छोटे बेटे रविंद्र कुमार की शादी थी। बृहस्पतिवार को बरात संभल गई थी और घर में खुशियों का माहौल था। रिश्तेदारों, मेहमानों और गांव वालों की मौजूदगी में शादी की रस्में धूमधाम से संपन्न हुई थीं।
शुक्रवार को जैसे ही बारात दुल्हन को लेकर वापस गांव पहुंची, परिवार में नई बहू के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी दौरान महावीर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आखिरकार शाम करीब तीन बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महावीर सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन समेत सभी परिजन गहरे सदमे में आ गए। जिस आंगन में कुछ देर पहले तक शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां मातम छा गया।
गांव के लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचने लगे। इसी बीच गांव की दो अन्य बुजुर्ग महिलाओं 65 वर्षीय दयावती और 66 वर्षीय चंद्रकला का भी बीमारी के चलते निधन हो गया। कुछ ही घंटों के भीतर गांव में तीन मौतों की खबर फैलने से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय बाद गांव में ऐसा दुखद दिन देखने को मिला है। बाद में तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें