फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता को थार ने कुचला, माैत

Thu, 23 Oct 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे नन्हे सिंह (42) को भाजपा लिखी थार ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। वह जागरण पार्टी में काम करते थे। उधर, लोगों की भीड़ ने थार और आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




नन्हे सिंह अमरोहा के मोहल्ला छेबड़ा के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी कस्तूरी के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं। उनकी बेटी की शादी तय हो चुकी है। सात नवंबर को कांशीपुर से बरात आनी है। परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे नन्हें सिंह बेटी की शादी के कार्ड बांटकर बिजनौर से घर लौट रहे थे। इस दौरान वह बाइक पर सवार थे और हेलमेट भी लगा रखा था। जैसे ही उनकी बाइक कताई मिल के पास पहुंची तो तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी।

परिजनों के मुताबिक भाजपा लिखी गाजियाबाद नंबर थार पर झंडी भी लगी हुई है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी स्थानीय लोगों ने टक्कर मारकर भाग रहे चालक को थार समेत पकड़ लिया। हादसे में घायल नन्हे सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते परिजन मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में मृतक के बेटे देवेश कुमार की तहरीर पर थार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें