फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में घायल मजदूर की मौत के मामले में केस

Thu, 23 Oct 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सड़क हादसे में घायल मजदूर महेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के करीब दस दिन बाद परिजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजनौर के चांदपुर थानाक्षेत्र के फीना गांव निवासी महेंद्र सिंह नौ अक्तूबर को नौगांवा सादात क्षेत्र में मिट्टी के बर्तन बेचने आए थे। बर्तन बेचने के बाद वह घर लौट रहे थे। वह बीलना गांव में रामलीला मैदान के सामने पहुंचे, तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था लेकिन 11 अक्तूबर को उनके इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को महेंद्र सिंह के बेटे रचित ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें