फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कलक्ट्रेट पर गरजे किसान, जाम भी लगाया

Tue, 09 Sep 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा-जोया मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन करते भाकियू शंकर के पदा​धिकारी। स्रोत भाकियू शंकर
विज्ञापन
अमरोहा। समस्याओं के समाधान की मांग पर सोमवार को किसानों ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन शंकर के नेतृत्व में नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। किसानों ने कहा कि शुगर मिलें किसानों को भुगतान नहीं कर रहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने भुगतान में लापरवाही बरतने वाली शुगर मिलों से क्रय केंद्रों को हटाते हुए चांगीपुर शुगर से जोड़े जाने की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान अफसरों के न पहुंचने किसानों ने अमरोहा-जोया मार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि, अफसरों के पहुंचने पर जाम खोल दिया गया। मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम व सीडीओ को सौंपा गया।
भाकियू शंकर के पदाधिकारी व किसान कलक्ट्रेट में पहुंचे और 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि हाल में आई बाढ़ से धनौरा, हसनपुर व गंगेश्वरी क्षेत्र में किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को सर्वे कराकर उनको मुआवजा देना चाहिए। महंगाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लिहाजा सरकार को गन्ने का मूल्य 518 रुपये प्रति क्विंटल की दर से घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा उपनिबंधक कार्यालय को नवीन तहसील भवन गुलड़िया में स्थानांतरित करने की मांग की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि शुगर मिलें किसानों को समय पर भुगतान नहीं कर रही हैं। इसके लिए भुगतान में लापरवाही करने वाली शुगर मिलों के क्रय केंद्र हटाकर समय से भुगतान करने वाली शुगर मिलों को आवंटित किया जाए। इस दौरान बरखेड़ा सादात, बहादुरपुर खुर्द, इब्राहिमपुर, साहुपुरा मिलक, जीरखी, मिर्जापुर धनोरी ,नौगांवा सादात ,नौगांवा तगा, पृथ्वीपुर सराय, बादशाहपुर, तखतपुर को वेव शुगर मिल धनौरा से हटाकर बिंदल शुगर मिल चांगीपुर को आवंटित करने की मांग करते हुए प्रस्ताव दिया।
इसके अतिरिक्त मध्य गंगा नहर में पानी छोड़े जाने, अमरोहा डिपो से कैलसा, पाकबड़ा, जोया, अतरासी, हसनपुर, रहरा, गजरौला, धनोरा, नौगावां और अमरोहा के लिए नया रूट बनाकर हर घंटे ग्रामीणों के लिए बस सेवा शुरू करने सहित कई 13 मांगों के निस्तारण की मांग की गई। अधिकारियों के न पहुंचने के कारण आक्रोशित हुए किसानों ने कुछ समय के लिए अमरोहा जोया रोड पर जाम लगा दिया। जिसको बाद में खोल दिया गया। बाद में संबंधित अधिकारियों के पहुंचने पर किसानों ने अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम व सीडीओ को सौंपा गया। इस दौरान रामफल, सिंह भरत सिंह,रणवीर सिंह, नरेश सिंह, राम निवास, राकेश रतनपुर हरि सिंह प्रधान, अरुण कुमार, भजनलाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें