फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों ने बिजली और छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठाया

Tue, 12 Aug 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक सोमवार को ब्लाॅक परिसर में आयोजित हुई। बैठक में किसानों ने बिजली की समस्या और छुट्टा पशुओं की समस्या का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष महेश सिंह ने बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि दड़ियाल गांव में कई महीनों से टूटा पड़ा बिजली का खंभा जल्द ठीक कराया जाए। साथ ही चचौरा में नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा, बैठक में छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने मांग की कि बैंकों के माध्यम से फसलों का बीमा कराया जाए ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।
सरकारी स्कूलों की साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने की भी मांग की गई। चकबंदी अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी, महेश पहलवान, महावीर सिंह, महीपाल सिंह, अंकित मलिक, सुरेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें