फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम बोलीं- कोई नई परंपरा न डालें आयोजक

Tue, 12 Aug 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने कलक्ट्रेट में आयोजित शांति समिति की बैठक में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाने की अपील की। आने वाले दिनों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, श्री रामडोल शोभा यात्रा, गणेश चतुर्थी एवं चेहल्लुम मनाया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा कायम रखें। अगर कहीं पर कोई समस्या या विवाद है, तो जिला प्रशासन को अवगत कराएं। समय रहते ही समस्या का उचित निस्तारण किया जाएगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे दूसरे की धार्मिक भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि कोई भी आयोजक कार्यक्रम के दौरान नई परंपरा न डाले।
विज्ञापन

नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों एवं पंचायत राज के अधिकारियों को मंदिरों सहित शोभायात्रा एवं जुलूस मार्गों पर साफ सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली विभाग को जर्जर एवं लटके तारों को दुररुस्त करने के निर्देश भी दिए। चेहल्लुम त्योहार के अवसर पर निकाले जाने वाले अलम परंपरागत मार्गों से ही निकाले जाएं। अनावश्यक रूप से कोई नई परंपरा न डालें। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि पूर्व में शांतिपूर्वक संपन्न अन्य पर्व की तरह ही इन पर्व को भी सकुशल संपन्न कराएं। शोभायात्रा और जुलूस परंपरागत मार्गों से ही निकाले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें