फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ने का रेट घोषित न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Dec 2024 04:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ने का रेट घोषित न होने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन खालसा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चीन मिलों का संचालन शुरू हुए एक माह हो चुका है। लेकिन, अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने नारेबाजी कर अपनी मांगों को उठाया। डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को भाकियू खालसा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ने का समर्थन मूल्य अन्य राज्यों से कम है। गन्ने का भुगतान भी समय से नहीं हो रहा है। वहीं, कमजोर किसानों की जमीन हड़प ली जाती हैं। शिकायत कराने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। सरकारी कार्यालयों में किसानों का शोषण किया जा रहा है, जो बंद होना चाहिए। उन्होंने डीएम निधि गुप्ता वत्स को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौपा। इस दौरान प्रशांत चौधरी, अनुज अलूना, आर्यन चौधरी, अमन चौधरी, अतुल, रतन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें