भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं व किसानों ने बुधवार को समस्याओं के समाधान की मांग पर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर रोष जताया।
इस दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह की अध्यक्षता में मासिक पंचायत का भी आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि नौगांवा सादात में मुनीमपुर के मुख्य मार्ग पर दो सौ मीटर नाले का निर्माण होना था। नाले को खोदा भी गया था, लेकिन अफसरों की लापरवाही के कारण समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। वहीं, कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली दो हजार रुपये की धनराशि नहीं आई है। पं
चायत में किसानों ने कहा कि पीएम आवास योजना में कई आपात्रों को लाभ दे दिया गया है, वहीं पात्र परेशान हैं, जिनके आवास जल्द तैयार होने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीतापुर में पत्रकार की हुई हत्या के मामले में आरोपियों की धरपकड़ होनी चाहिए और कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके बाद डीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर फूल सिंह सैनी, सतपाल कश्यप, धर्मदीप त्यागी, अरविंद यादव, राजेश सैनी, चंद्रपाल सिंह, डीके सिंह, ओमवीर सिंह, सोमपाल सिंह मौजूद रहे।